Get App

शेयर बाजार में थमी तेजी, सेंसेक्स 105 अंक लुढ़का, निवेशकों को फिर भी ₹24,000 करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार 26 नवंबर को थम गया। सेंसेक्स 105 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,200 के नीचे बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में आज दायरे में कारोबार देखने को मिला। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मामूली तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार से करीब 24,000 करोड़ का मुनाफा हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 4:09 PM
शेयर बाजार में थमी तेजी, सेंसेक्स 105 अंक लुढ़का, निवेशकों को फिर भी ₹24,000 करोड़ का मुनाफा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 439.82 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार 26 नवंबर को थम गया। सेंसेक्स 105 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,200 के नीचे बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में आज दायरे में कारोबार देखने को मिला। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मामूली तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार से करीब 24,000 करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान आईटी, टेलीकॉम और मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर यूटिलिटी, ऑटो, पावर, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,004.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 फीसदी फिसलकर 24,194.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹24,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 नवंबर को बढ़कर 439.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 25 नवंबर को 439.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 24,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 24,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें