Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 5 सितंबर को लगातार दूसरे दिन घाटे में बंद हुए। सेंसेक्स 151 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 25,150 के नीचे चला गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी रही, जिसके चलते आज दिन भर में बीएसई के निवेशकों की संपत्ति करीब 53,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। निवेशक अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े कई आंकड़ों के आने से पहले कुछ सतर्क दिखे। आज के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर आईटी और मीडिया शेयरों में तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.27 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
