Get App

शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स दिन के हाई से 400 अंक टूटा, निवेशकों के ₹55,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 13 नवंबर को लगभग सपाट बंद हुए। शुरुआती सु्स्ती के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 450 अंकों तक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 26,000 के पार पहुंच गया था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 4:14 PM
शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स दिन के हाई से 400 अंक टूटा, निवेशकों के ₹55,000 करोड़ डूबे
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 13 नवंबर को लगभग सपाट बंद हुए। शुरुआती सु्स्ती के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 450 अंकों तक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 26,000 के पार पहुंच गया था। हालांकि आखिरी घंटे में तेज बिकवाली हावी रही और दोनों इंडेक्स अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सके।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 3.35 अंकों या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,879.15 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन भी आज मिलाजुला रहा। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 0.53% और 0.51% की तेजी देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, और ऑटो सेक्टर के शेयरों में 0.3% से 0.6% तक गिरावट दर्ज की गई। इनमें पीएसयू बैंकिंग शेयर सबसे कमजोर रहे।

निवेशकों के ₹55,000 करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 473.14 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 473.69 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 55,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 55,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 12 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 3.81 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पावरग्रिड (Power Grid), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 0.90 फीसदी से लेकर 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें