Get App

Share Market: छोटे शेयरों ने कराई बड़ी कमाई, निवेशकों की एक झटके में ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 19 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 19, 2024 पर 8:17 PM
Share Market: छोटे शेयरों ने कराई बड़ी कमाई, निवेशकों की एक झटके में ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 454.57 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 19 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, बीएसई मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक बढ़ गया। वहीं ऑयल एंड गैस, एनर्जी और यूटिलिटी इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक तेजी देखी गई। दूसरी ओर ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 80,424.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 31.50 अंक या 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,572.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.98 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 अगस्त को बढ़कर 454.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 16 अगस्त को 451.59 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें