Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, निवेशकों को एक दिन में ₹2 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Today: उतारचढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज दोनों 11 नवंबर को लगभग सपाट बंद हुए। निफ्टी तो लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातर तीसरा दिन है, जब इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली जारी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी लुढ़का। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये घट गई

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 442.36 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: उतारचढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज दोनों 11 नवंबर को लगभग सपाट बंद हुए। निफ्टी तो लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातर तीसरा दिन है, जब इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली जारी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी लुढ़का। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये घट गई। सबसे अधिक गिरावट फार्मा, कमोडिटी, FMCG और मेटल शेयरों को देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 9.83 अंक या 0012 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 79,496.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 6.90 अंक या 0.029 फीसदी की मामूली गिरावट 24,141.30 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹1.99 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 नवंबर को घटकर 442.36 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 नवंबर को 444.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 4.33 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 1.57 फीसदी से लेकर 1.01 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 8.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 1.46 फीसदी से 1.94% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex94

2,553 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,213 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,543 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,553 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 259 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 57 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex94f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- HFCL के शेयरों में 5% का उछाल, 8100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद जमकर खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।