Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, फिर भी निवेशकों ने ₹26,000 करोड़ कमाया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार 8 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि इसके बावजूद निवेशकों ने दिन भर में करीब 26,000 करोड़ रुपये की कमाई की। कारोबार के दौरान तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच शेयर बाजार पर हावी होने की भिड़त देखने को मिली

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 7:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 450.14 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार 8 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि इसके बावजूद निवेशकों ने दिन भर में करीब 26,000 करोड़ रुपये की कमाई की। कारोबार के दौरान तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच शेयर बाजार पर हावी होने की भिड़त देखने को मिली। एक ओर निवेशकों ने जहां आकर्षक वैल्यूएशन वाले शेयरों में खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर प्रीमियम भाव पर कारोबार कर रहे शेयरों में मुनाफावसूली हुई। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज नया रिकॉर्ड ऊंचाई छुआ। ब्रॉडर मार्केट में, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में, FMGC और ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और बैंकिंग शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 36.22 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 3.30 अंक या 0.014% की मामूली गिरावट के साथ 24,320.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹26,000 करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 जुलाई को बढ़कर 450.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 4 जुलाई को 449.88 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 26,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 26,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.27 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचसीएल टेक (HCL Tech) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.87% से लेकर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर क्रमश: 1.15% से लेकर 1.65% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex10

2,258 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,169 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,802 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,258 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 422 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 29 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex10f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Trading Strategy: इन तीन शेयरों से फटाफट होगी भारी कमाई, Nifty-Bank Nifty में ये लेवल हैं अहम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।