Trading Strategy: इन तीन शेयरों से फटाफट होगी भारी कमाई, Nifty-Bank Nifty में ये लेवल हैं अहम

Trading Strategy: एक्सपर्ट ने ट्रेडर्स को निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल सुझाए हैं। वहीं शॉर्ट टर्म के लिए खास स्टॉक्स भी सुझाए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक तीन शेयर ऐसे हैं जिनमें अभी पैसे लगाकर फटाफट अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन तीनों ही शेयरों ने हाल ही में ब्रेकआउट किया है और इससे पहले इस ब्रेकआउट के लिए काफी दिनों से कंसालिडेशन के जरिए मजबूत सपोर्ट तैयार किया

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 11:11 AM
शॉर्ट टर्म में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सिप्ला और एसजेवीएन में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trading Strategy: पिछले कारोबारी हफ्ते एक बार फिर निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत फीकी दिख रही है और दोनों ही इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स रेड जोन में खुले हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) का इंडेक्स फ्यूचर्स में लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो बढ़कर 84 फीसदी पर पहुंच चुका है जो कई महीने के हाई पर है जो बुलिश पोजिशन की अधिरकता का संकेत है। हालांकि इससे नियर टर्म में बड़ी मुनाफावसूली का भी संकेत मिल रहा है। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च) जिगर एस पटेल के मुताबिक ट्रेडर्स को मौजूदा तेजी का फायदा उठाते हुए अपनी शॉर्ट-टर्म लॉन्ग पोजिशन खत्म कर लेनी चाहिए। निफ्टी 50 को अभी 24,000-23,800 की रेंज में सपोर्ट मिल रहा है। अपसाइड अगर यह 24,400 को पार करता है तो यह और भी ऊपर पहुंच सकता है। हालांकि मुनाफावसूली की स्ट्रैटेजी सबसे बेहतर है।

    निफ्टी बैंक की बात करें तो पिछले कारोबारी हफ्ते यह बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। चार्ट पर इसने डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो अनिश्चय की स्थिति दिखा रहा है यानी यह किस तरफ जाएगा, इसे लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। जिगर के मुताबिक 53400 के ऊपर यह जाकर यह रहा तो यह 54000 के पार जा सकता है। वहीं 52000 के नीचे यह बंद हुआ तो बिकवाली का दबाव दिख सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स के लिए ये दोनों लेवल काफी अहम हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो शॉर्ट टर्म में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सिप्ला और एसजेवीएन में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिगर के मुताबिक इन तीनों ही शेयरों ने हाल ही में ब्रेकआउट किया है और इससे पहले इस ब्रेकआउट के लिए काफी दिनों से कंसालिडेशन के जरिए मजबूत सपोर्ट तैयार किया।

    Cipla: मौजूदा भाव: ₹1514.90, टारगेट प्राइस: ₹1600, स्टॉप लॉस: ₹1460


    सिप्ला ने हाल ही में डेली चार्ट पर क्लीन ब्रेकआउट दिया है जो इसमें बुलिश रुझान का संकेत है। इस ब्रेकआउट से पहले सिप्ला 7 दिनों तक डेली स्केल पर 50 दिनों के DEMA (डेली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर कंसालिडेट हो रहा था। इसमें ब्रेकआउट के मजबूत सपोर्ट तैयार किया। इसका डेली आरएसई 40 से रिवर्स हो चुका है और अब 55 के आस-पास है जो सिप्ला के लिए पॉजिटिव संकेत है। इन सब बातों को देखते हुए इसमें ₹1,500-₹1,510 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदारी कर सकते हैं। 1460 रुपये के स्टॉप लॉस पर 1600 रुपये के टारगेट के लिए पैसे लगा सकते हैं।

    HDFC Life Insurance Company: मौजूदा भाव: ₹612.30, टारगेट प्राइस: ₹660, स्टॉप लॉस: ₹575

    वीकली चार्ट पर एचडीएफसी लाइफ ने क्लीन ब्रेकआउट दिया है जो बुलिश संकेत है। इस ब्रेकआउट से पहले 200 दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के करीब यह 2 हफ्ते तक कंसालिटेड हो रहा था। इसने आगे की तेजी के लिए मजबूत सपोर्ट तैयार किया। इसने कई बेयरेश ट्रेंडलाइन को काट भी दिया है जो करीब 6 महीने से बने हुए थे। RSI से भी बुलिश संकेत मिल रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए इसमें 595-610 रुपये की प्राइस रेंज में 660 रुपये के टारगेट पर 575 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर पैसे लगा सकते हैं।

    SJVN: मौजूदा भाव: ₹144.10, टारगेट प्राइस: ₹155, स्टॉप लॉस: ₹134

    एसजेवीएन ने हाल ही में डेली चार्ट पर ब्रेकआउट दिया है जो इसमें बुलिश रुझान का संकेत है। इस ब्रेकआउट से पहले 18 दिनों तक इसमें डेली स्केल पर 50 दिनों के DEMA (डेली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर कंसालिडेशन हुआ था। इसने ब्रेकआउट के लिए मजबूत बेस तैयार कर दिया। इसके अलावा डेली आरएसआई भी 40 से रिवर्स हो गया और अब यह 60 के नजदीक है जो पॉजिटिव संकेत है। इन सबको मिलाकर एसजेवीएन में खरीदारी का मौका बन रहा है। इसके शेयरों की 140-142 रुपये की प्राइस रेंज में 155 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी कर सकते हैं। स्टॉपलॉस 134 रुपये पर रखें।

    Apple big plan for India: अब भारत में iPad भी बनाएगी एपल, एक बार पहले भी कर चुकी है कोशिश

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।