Share Market Today: आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 443 अंक उछला, निवेशकों ने एक दिन में ₹4 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज 28 जून को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार में नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। हालांकि बाद में यह फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही, जिसके चलते निवेशक आज भी बाजार से करीब 83,000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 10:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 443.12 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने जुलाई महीने की तेजी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 443 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.11 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। रियल्टी, पावर और यूटिलिटी को छोड़ दें तो, बीएसई के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी और टेलीकॉम शेयरों में देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 443.46 अंक या 0.56% की तेजी के साथ 79,476.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 131.35 अंक या 0.55% बढ़कर 24,141.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.88 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जून को बढ़कर 443.12 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 28 जून को 439.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक 2.94 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.49% से लेकर 2.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 10 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), सन फार्मा (Sun Pharma), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर क्रमश: 0.45% से लेकर 0.80% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex6

2,652 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,146 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,652 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,348 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 146 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 345 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex6f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- IREDA के शेयरों में 6% का उछाल, Q1 बिजनेस अपडेट के बाद जमकर खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।