Get App

Stock Market: शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लुढ़का, निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 425 अंक टूटकर बंद

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 21 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 425 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,800 के अहम स्तर से नीचे चला गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स को छोड़ दें तो, बाकी सभी 12 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये डूब गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 4:17 PM
Stock Market: शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लुढ़का, निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 425 अंक टूटकर बंद
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 401.81 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 21 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 425 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,800 के अहम स्तर से नीचे चला गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स को छोड़ दें तो, बाकी सभी 12 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये डूब गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी टूटकर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 424.90 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 75,311.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 117.25 अंक या 0.51 फीसदी लुढ़ककर 22,795.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.04 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 फरवरी को घटकर 401.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 20 फरवरी को 404.85 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें