Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 18 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले 2 कारोबारी दिनों में आई भारी तेजी के बाद निवेशक आज मुनाफावसूली करते दिखे। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते निवेशकों को आज भी शेयर बाजार में करीब 83,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.28% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.48 फीसदी की तेजी रही। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी टेलीकम्युनिकेशंस, सर्विसेज, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी, आईटी, बैंकिंग और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 168.66 अंक या 0.24% गिरकर 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 38.00 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 21,418.65 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹86 हजार करोड़ कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 1.25 फीसदी की तेजी रही। वहीं आईटीसी (ITC), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर करीब 0.60% से लेकर 0.99% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एचसीएल टेक (HCL Tech), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 1.12% से लेकर 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,968 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,028 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,173 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,714 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 141 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 385 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 24 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।