Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक लुढ़के, निवेशकों को एक दिन में ₹8 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 जुलाई को चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले निवेशक मुनाफावसूली करने में लगे हैं, जो बाजार की गिरावट का प्रमुख कारण है

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 446.25 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 जुलाई को चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले निवेशक मुनाफावसूली करने में लगे हैं, जो बाजार की गिरावट का प्रमुख कारण है। इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी बिकवाली को मजबूती मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 738.81 अंक या 0.91% की गिरावट के साथ 80,604.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 269.95 अंक या 1.09% टूटकर 24,530.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 8.07 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जुलाई को घटकर 446.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 18 जुलाई को 454.32 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.07 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.07 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से सिर्फ 4 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद आईटीसी (ITC), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और एचसीएल टेक (HCL Tech)के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.03% से लेकर 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 26 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 5.17 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors), एनटीपीसी (NTPC) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 3.28% से लेकर 4.36% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex18

3,004 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,010 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 917 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 3,004 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 89 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 194 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex18f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- BPCL Q1 results: मुनाफा 71% बढ़कर ₹3,015 करोड़ पर पहुंचा, शेयरों में 5% की गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।