Credit Cards

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹4.53 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की संभावना से शेयर बाजार में आज 6 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 900 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 24,486 पर पहुंच गया। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब ₹7.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 452.79 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 8 नवंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही, लेकिन ब्रॉडर मार्केट में मजबूत बिकवाली दिखी। बीएसई का मिडकैप जहां 1.18 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.52 फीसदी तक टूट गया। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों को आज करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सबसे अधिक बिकवाली रियल्टी, एनर्जी, ऑयल एंड गैस और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 55.47 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,486.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 51.15 अंक या 0.21 फीसदी फिसलकर 24,148.20 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹4.53 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 नवंबर को घटकर 443.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 7 नवंबर को 448.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 2.69 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 1.31 फीसदी से लेकर 2.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.66 फीसदी से 2.22% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex93

2,573 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,064 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,396 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,573 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 95 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 221 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex93f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Vedanta Q2 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, ₹4352 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।