Sensex-Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑटो शेयर चमके; एक दिन में ₹1.5 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा

Share Market Today: ऑटो शेयरों में भारी तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 9 जुलाई को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। निवेशकों ने कुछ फंडामेंटली रूप से मजबूत लार्ज कैप शेयरों पर दांव लगाना जारी रखा। इसके चलते निवेशकों को आज दिन भर में करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 7:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 451.25 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: ऑटो शेयरों में भारी तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 9 जुलाई को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। निवेशकों ने कुछ फंडामेंटली रूप से मजबूत लार्ज कैप शेयरों पर दांव लगाना जारी रखा। इसके चलते निवेशकों को आज दिन भर में करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। आज के कारोबार के दौरान ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टेलीकम्युनिकेशंस और एनर्जी शेयरों में निवेशकों ने मुनाफा वसूली की। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बेंचमार्क इंडेक्सों के मुकाबले उनकी तेजी कम रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 391.26 अंक या 0.49% बढ़कर 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 80,397.17 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 112.65 अंक या 0.46% की तेजी के साथ 24,433.20 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी कारोबार के दौरान 24,443.60 अंक का नया ऑलटाइम बनाया।

निवेशकों ने ₹1.54 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 जुलाई को बढ़कर 451.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 8 जुलाई को 449.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे अधिक 6.60 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईटीसी (ITC), सन फार्मा (Sun Pharma) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.96% से लेकर 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर क्रमश: 0.34% से लेकर 0.61% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex11

2,017 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,026 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,017 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,916 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 93 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 331 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 24 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex11f

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Stock Tips: इन शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।