Sensex Today: शेयर बाजार में जारी रहा रिकॉर्ड बनने का सिलसिला, निवेशकों को एक दिन में ₹1.95 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज गुरुवार 4 जुलाई को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने दिन के कारोबार के दौरान अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। हालांकि साथ ही निवेशकों ने बाजार में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की। इसके चलते कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 7:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 447.38 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज गुरुवार 4 जुलाई को भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने दिन के कारोबार के दौरान अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। हालांकि साथ ही निवेशकों ने बाजार में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की। इसके चलते कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स दोनों करीब 0.60 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आज आईटी और फार्मा 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG शेयरों में गिरावट देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 62.88 अंक या 0.079% की तेजी के साथ 80,049.67 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 80,392.64 का नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 15.65 अंक या 0.064% की बढ़त के साथ 24,302.15 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 24,401.00 का नया ऑलटाइम हाई छुआ।

निवेशकों ने ₹1.95 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 जुलाई को बढ़कर 447.38 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 3 जुलाई को 445.43 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 2.69 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.42% से लेकर 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर क्रमश: 0.91% से लेकर 1.97% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex9

2,185 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,021 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,185 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,742 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 94 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 372 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 16 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: "बजट में कोई बदलाव नहीं होना शेयर बाजार के लिए अच्छा, इनकम टैक्स की ₹12 लाख तक बढ़े लिमिट"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।