Share Market: सेंसेक्स ने लगातार चौथे दिन कराया फायदा, निवेशकों की ₹1.81 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 31 जुलाई को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 285 अंकों की तेजी रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 462.72 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 31 जुलाई को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 285 अंकों की तेजी रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स जहां 0.86 की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14 फीसदी लुढ़क गया। आज के कारोबार के दौरान यूटिलिटी, मेटल और पावर शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 285.95 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 81,741.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 93.85 अंक या 0.38% की तेजी के साथ 24,951.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.81 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 31 जुलाई को आज बढ़कर 462.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 30 जुलाई को 460.91 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 21 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे अधिक 3.93 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एनटीपीसी (NTPC) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.83% से लेकर 3.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 0.33% से लेकर 0.48% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex25

2,132 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,036 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,132 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,820 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 84 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 361 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 14 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex25f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी खरीदेंगे एक और कंपनी! Jaypee Group की प्रॉपर्टीज के लिए लगा सकते हैं 1 अरब डॉलर की बोली

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।