Share Market Today: भारतीय शेयरों बाजारों में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी शुक्रवार 7 मार्च को थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी मिलीजुली चाल देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.75 की तेजी रही। हालांकि दोनों इंडेक्सों ने सप्ताह का अंत तेजी के साथ किया। निफ्टी इंडेक्स इस हफ्ते 2 फीसदी बढ़ा। इससे पहले लगातार तीन हफ्तों तक इंडेक्स गिरावट में रहा था। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, मेटल शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग और आईटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
