Share Market Today: शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति ₹4 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर और ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेतों ने निवेशकों को राहत दी, जिसके चलते बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85% की मजबूती के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 453.96 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर और ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेतों ने निवेशकों को राहत दी, जिसके चलते बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85% की मजबूती के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 200.40 अंक यानी 0.80% चढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.42% चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.21% की हल्की बढ़त दिखी।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.1% चढ़ा। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.7% की तेजी रही। निफ्टी इंफ्रा और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी क्रमशः 0.91% और 0.82% की तेजी देखी गई।

निवेशकों ने ₹3.88 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जून को बढ़कर 453.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 जून को 450.08 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.46 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाइटन (Titan) के शेयरों में 3.61 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), इंफोसिस (Infosys), पावर ग्रिड (Power Grid) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.69 फीसदी से लेकर 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर लाल निशान में बंद

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) का शेयर 3.06 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर क्रमश: 1.14 फीसदी और 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex246f

2,818 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,162 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,818 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,207 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 109 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 43 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex246

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Titan के शेयर में है 18% तक चढ़ने का दम! मैक्वेरी ने जताई उम्मीद; क्या दिया तर्क और रेटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।