Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर और ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेतों ने निवेशकों को राहत दी, जिसके चलते बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85% की मजबूती के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 200.40 अंक यानी 0.80% चढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.42% चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.21% की हल्की बढ़त दिखी।
