Share Market Recovery: अमेरिकी फेड की ब्याज दरों के लगातार पांचवी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले, कच्चे तेल की नरमी और ऑटो स्टॉक्स में तेजी ने मार्केट को सपोर्ट किया। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स आज 550 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24200 के नीचे जाने के बाद रिकवर होकर 24300 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर दबाव बना रहा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.35% कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 273.55 प्वाइंट्स यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.95 प्वाइंट्स यानी 0.28% के उछाल के साथ 24,317.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 213.69 प्वाइंट्स टूटकर 77,440.91 तक आ गया था जिससे फिर यह 566.18 प्वाइंट्स रिकवर होकर 78,007.09 तक और निफ्टी भी 63.10 प्वाइंट्स टूटकर 24,187.10 तक आ गया था जिससे फिर 155.85 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,342.95 तक पहुंचा।
Share Market Recovery: ये है वजह
उम्मीद के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं नीतिगत बैठक में दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।
सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को शुरुआत में संभालने की काफी कोशिश और सिर्फ इसी सेक्टर के इंडेक्स में 1% से अधिक हलचल थी और यह डेढ़ फीसदी से अधिक उछल पड़ा था लेकिन दिन के आखिरी में यह आधे फीसदी से कम बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं ऑटो सेक्टर ने शानदार रिकवरी की और डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक कमजोर हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ने और इसका एरिया फैलने के बावजूद तेल के टैंकर निकलते रहे तो इसने भाव पर दबाव डाला। ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड टूटकर करीब 1% टूटकर प्रति बैरल $87 के करीब आ गया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।