Get App

IT Stocks के दम पर Sensex में 550 प्वाइंट्स की रिकवरी, 3 वजहों से Nifty पहुंचा 24300 के पार

Share Market Crash: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 लाल खुले। हालांकि तीन वजहों से निचले स्तर से सेंसेक्स में 550 प्वाइंट्स से अधिक की रिकवरी आई तो निफ्टी भी फिर 24300 के पार चला गया। ऑटो सेक्टर ने मार्केट को तगड़ा सपोर्ट किया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:13 PM
IT Stocks के दम पर Sensex में 550 प्वाइंट्स की रिकवरी, 3 वजहों से Nifty पहुंचा 24300 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 29 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले।

Share Market Recovery: अमेरिकी फेड की ब्याज दरों के लगातार पांचवी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले, कच्चे तेल की नरमी और ऑटो स्टॉक्स में तेजी ने मार्केट को सपोर्ट किया। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स आज 550 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24200 के नीचे जाने के बाद रिकवर होकर 24300 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर दबाव बना रहा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.35% कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 273.55 प्वाइंट्स यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.95 प्वाइंट्स यानी 0.28% के उछाल के साथ 24,317.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 213.69 प्वाइंट्स टूटकर 77,440.91 तक आ गया था जिससे फिर यह 566.18 प्वाइंट्स रिकवर होकर 78,007.09 तक और निफ्टी भी 63.10 प्वाइंट्स टूटकर 24,187.10 तक आ गया था जिससे फिर 155.85 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,342.95 तक पहुंचा।

Share Market Recovery: ये है वजह

अमेरिका में ब्याज दरों में स्थिरता

उम्मीद के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं नीतिगत बैठक में दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें