शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 445 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹1.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 445 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी ने 17,100 के स्तर को वापस हासिल कर लिया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में दिखी। इस तेजी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 8:14 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 256.91 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार आजा यानी मंगलवार 21 मार्च को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 445 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 17,100 के स्तर को पार कर गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में दिखी। इसके अलावा कमोडिटी, एनर्जी, पावर और टेलीकम्युनिकेशन शेयरों के इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में तेजी का आलम रहा और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.66% और 0.50% बढ़कर बंद हुए। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 445.73 अंक या 0.77% बढ़कर 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 118.60 अंक या 0.70% की तेजी के साथ 17,107.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने एक दिन में 1.5 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 मार्च को बढ़कर 256.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 20 मार्च को 255.43 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.48 लाख करोड़ रुपये का इजाफा आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 3.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाइटन (Titan), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.85% से लेकर 2.94% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Nazara Tech के शेयरों में 3 दिन बाद तेजी, ICICI सिक्योरिटीज ने 44% के टारगेट के साथ शुरू की कवरेज

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.11% की गिरावट रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.84% से लेकर 1.81% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,998 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,647 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,998 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,515 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।