Get App

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 445 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹1.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 445 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी ने 17,100 के स्तर को वापस हासिल कर लिया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में दिखी। इस तेजी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 8:14 PM
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 445 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹1.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 256.91 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार आजा यानी मंगलवार 21 मार्च को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 445 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 17,100 के स्तर को पार कर गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में दिखी। इसके अलावा कमोडिटी, एनर्जी, पावर और टेलीकम्युनिकेशन शेयरों के इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में तेजी का आलम रहा और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.66% और 0.50% बढ़कर बंद हुए। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 445.73 अंक या 0.77% बढ़कर 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 118.60 अंक या 0.70% की तेजी के साथ 17,107.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने एक दिन में 1.5 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 मार्च को बढ़कर 256.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 20 मार्च को 255.43 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.48 लाख करोड़ रुपये का इजाफा आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें