Share Market Today: छोटे और मझोले शेयरों में तेजी से निवेशकों की चांदी, ₹2.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी आज 5 जुलाई को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज भी जारी रहा, जिसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 8:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 449.82 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी आज 5 जुलाई को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज भी जारी रहा, जिसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। BSE मिडकैप इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 47,484.71 अंक का नया ऑलटाइम हाई छुआ और अंत में 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद। वहीं BSE स्मॉलकैप इंडेक्स ने 54,258.65 का नया रिकॉर्ड बनाया और अंत में 0.70% बढ़कर 54,153.96 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, एनर्जी, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 53.07 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 79,996.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.70 अंक या 0.089% की मामूली बढ़त के साथ 24,323.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.52 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 जुलाई को बढ़कर 449.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 4 जुलाई को 447.30 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.52 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.58 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एनटीपीसी (NTPC), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.28% से लेकर 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाइटन (Titan), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर क्रमश: 0.65% से लेकर 1.84% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

senssex

2,254 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,016 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,254 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,669 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 93 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 378 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 16 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

senssex1

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro के साथ एमओयू, 18% उछलकर RVNL के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।