भारतीय शेयर बाजार 23 मार्च को फिर से लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 72,696.39 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त होने के कोई संकेत नहीं होने से वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से घरेलू बाजार में गिरावट रही। सोमवार के कारोबार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,15,11,534.52 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को यह 4,29,11,487.59 करोड़ रुपये था। इसका मतलब हुआ कि 13,99,953.07 रुपये या 14 लाख करोड़ रुपये की कमी।
