शेयर बाजार में बुल्स की शानदार वापसी, निवेशकों की एक दिन में ₹3.41 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 3 मार्च को तेजड़ियों ने शानदार वापसी की। इसके चलते सेंसेक्स जहां 900 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 17,600 के स्तर पर पहुंत गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, मेटल, कमोडिटी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 3.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 10:03 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 263.40 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 3 मार्च को तेजड़ियों ने शानदार वापसी की। इसके चलते सेंसेक्स जहां 900 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 17,600 के स्तर पर पहुंत गया। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, मेटल, कमोडिटी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा अदाणी ग्रुप के शेयरों में लौटी तेजी से भी बाजार को मजबूती मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 0.60% की तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 3.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 899.62 अंक या 1.53% बढ़कर 59,808.97 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 272.45 अंक या 1.57% ऊपर उठकर 17,594.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की 3.41% बढ़ रह गई संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 मार्च को बढ़कर 263.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 2 मार्च को 259.99 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 3.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में सबसे अधिक 5.11 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईटीसी (ITC) और टाटा स्टील (Tata Steel)के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 2.20% से लेकर 3.30% की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- सेंसेक्स में 1000 अंक की रैली, Adani-GQG डील सहित इन 5 फैक्टर्स की वजह से चढ़ा बाजार

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से 5 शेयर आज गिरावट गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इनमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक 2.19% की गिरावट रही। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cements), नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और सन फार्मा (Sun Pharma) में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.01% से लेकर 1.04% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

3,639 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,639 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,184 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,332 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।