सेंसेक्स में 1000 अंक की रैली, Adani-GQG डील सहित इन 5 फैक्टर्स की वजह से चढ़ा बाजार

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार, 3 मार्च को दमदार रैली दर्ज करने के लिए तैयार है। सेंसेक्स में जहां 1000 अंक की तेजी है। वहीं, निफ्टी 17,600 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। मेटल और फाइनेंशियल्स स्टॉक्स की अगुआई में सभी सेक्टर्स हरे निशान में बने हुए हैं

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी की बात करें तो अदाणी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) टॉप गेनर बने हुए हैं

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार, 3 मार्च को दमदार रैली दर्ज करने के लिए तैयार है। सेंसेक्स दोपहर 2.20 बजे 1000 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 59,900 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17,600 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। मेटल और फाइनेंशियल्स स्टॉक्स की अगुआई में सभी सेक्टर्स हरे निशान में बने हुए हैं। निफ्टी की बात करें तो अदाणी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) टॉप गेनर बने हुए हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट कवरिंग के साथ-साथ 5 फैक्टर्स बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं...

अदाणी-जीक्यूजी डील

Adani-GQG deal : अमेरिका बेस्ड इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस खबर के बाद एनएसई पर अदाणी इंटरप्राइजेज में 17 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 10 फीसदी की रैली देखने को मिल रही है।


जिओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, “इस पैसे को मुख्य रूप से कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मतलब है कि अदाणी की कंपनियों को फंडिंग करने वाले बैंकों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह बैंक निफ्टी के लिए अच्छी खबर है।”

F&O Manual: बुल्स के हाथों में आई बाजार की लगाम, फोकस में अदाणी ग्रुप के शेयर

2.45 बजे निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.32 फीसदी मजबूत होकर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU Bank index) में 5.25 फीसदी की मजबूती बनी हुई है।

फेड के संकेत

हाल में एफओएमसी मिनट्स से सख्त रुख जाहिर होने से अगली बैठक में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की आशंकाएं बढ़ गई थीं। लेकिन गुरुवार को अटलांटा फेडरल रिजर्व के प्रेसिडेंट राफेल बोस्टिक ने कहा कि उन्हें लगता है, सेंट्रल बैंक आधे फीसदी की बजाय 25 बीपीएस की बढ़ोतरी करेगा।

वाल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों में रैली

फेड से मिले संकेतों के बाद, डाउ जोन्स के लिए यह 13 फरवरी के बाद का सबसे अच्छा दिन रहा और गुरुवार को यह 340 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 0.76 फीसदी, जबकि नैस्डैक में 0.73 फीसदी की मजबूती देखने को मिली।

वाल स्ट्रीट से मिले संकेतों के बाद, 3 मार्च को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसैंग इंडेक्स के अलावा निक्केई में भी तेजी रही।

Daily Voice: ग्लोबल मार्केट में ब्याज दरों की बढ़त पर लगाम लगने से बाजार में आएगी जोरदार तेजी

चीन के मजबूत इकोनॉमिक डेटा

एशियाई बाजारों में रैली की एक अन्य वजह चीन में इकोनॉमिक एक्टिविटी में मजबूती रही। कैक्सिन/ एसएंडपी ग्लोबल सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स के मुताबिक, देश के सर्विसेज सेक्टर की रीडिंग फरवरी में बढ़कर 55 हो गई, जो जनवरी में 52.9 थी।

भारत का सर्विसेज सेक्टर

फरवरी में एसएंडपी सर्विसेज पीएमआई 59.4 के स्तर पर पहुंच गया, जो 12 साल का हाई है। डिमांड के लिहाज से अनुकूल हालात के चलते सर्विसेज एक्टिविटी में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं।

उधर, मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने 2023 के लिए भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 5.5 फीसदी कर दिया है, जो पहले 4.8 फीसदी था।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।