Top Trading Picks : कमजोर आगाज़ के बाद बाजार ने बाद में अच्छी तेजी पकड़ ली। निफ्टी 125 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 22800 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी करीब 300 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी ऊपर कारोबार कर रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। FMCG शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। FMCG इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। साथ ही सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी ऊपर हैं। लेकिन ऑटो में हल्का दबाव है।
मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए् कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बहुत लंबे समय के बाद बाजार में इंट्राडे और डेली बेसिस बेसिस पर एक अच्छा कंसोलीडेशन फॉर्मेशन बन रहा है। अगर आप डेली चार्ट देखें तो पता चलता है कि कप विथ हैंडल जैसा फॉर्मेशन बना है। इंट्राडे बेसिस पर देखेंगे तो यहां पर 60 मिनट्स चार्ट्स पर इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर जैसा फॉर्मेशन बना है। अभी तक कंसोलिडेशन ही चल रहा है। मुझे लगता है निफ्टी के लिए 22850 अहम लेवल है। इसके ऊपर ही हमें ब्रेकआउट मिलेगा। निफ्टी ने 22800 का लेवल अभी क्रॉस किया है। ऐसे मार्केट में ये भी बड़ी बात है। निफ्टी 23,200 के लिए तैयार दिख रहा है। निफ्टी के लिए 22850 का लेवल बहुत अहम है। इसके पार होने के बाद हमें एक स्ट्रांग शॉर्ट कवरिंग का ट्रेंड देखने मिल सकता है । किसी लॉन्ग पोजीशन के लिए इस समय निफ्टी में 22700 के स्टॉप लॉस की सलाह होगी।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि Reliance Industries अच्छा लग रहा है। यह एक कंसोलिडेशन के फेस में है लेकिन लोअर बाउंड्री मल्टीपल टाइम्स हिट कर चुका है। इस शेयर में 1160 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1180 रुपए के आसपास खरीदारी करें। इस शेयर में 1210-1220 रुपए के टारगेट्स मिल सकते हैं।
श्रीकांत चौहान का दूसरा स्टॉक CDMO स्पेस से है। यह है साई लाइफ साइंसेज जो अभी 1500 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। यह शेयर 1600 रुपए तक जा सकता है। इसमें 1460 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी।
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद आज भारती और जियो दोनों में तेजी दिख रही है। जियो प्लेटफॉर्म्स आज भी 3-4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में टेलीकॉम स्पेस पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि टेलीकॉम स्पेस के सभी स्टॉक्स में काफी अच्छा मोमेंटम है। इनमें साफ बाइंग इंटरेस्ट नजर आ रहा है। इंडस टावर एक रेंज के अंदर ट्रेड कर रहा है। लेकिन यहां ऐसा लगता है कि रेंज ट्रेंड पूरा करने के बाद स्टॉक अपवर्ड साइड पर ब्रेकआउट करने की कोशिश कर सकता है। इस समय भारती एयरटेल और इंडस टावर सहित बाकी भी जितने दिग्गज टेलीकॉम शेयर हैं उन सभी में बुलिश व्यू ही रखना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।