Aeroflex Industries के शेयरों को बाजार खुलते ही लगे पंख, इस साल शेयर ने तिगुना किया पैसा

कंपनी के शेयरों में इस साल जबर्दस्त तेजी आई है। यह 190 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसका मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना कर दिया है। बीते एक साल में इसका रिटर्न 201 फीसदी रहा है

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 बजे कंपनी के शेयर का भाव 13.56 फीसदी के उछाल के साथ 559 रुपये चल रहा था।

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में 29 अक्तूबर को बाजार खुलते ही तूफानी तेजी दिखी। एक समय शेयर 18 फीसदी तक चढ़ गया था। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। 1 बजे कंपनी के शेयर का भाव 13.56 फीसदी के उछाल के साथ 559 रुपये चल रहा था। शेयरों में तेजी की वजह यह है कि कंपनी ने FY27 का अपना रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ा दिया है।

कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया

Aeroflex Industries ने FY27 के रेवन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 35 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। कंपनी के शेयरों में इस साल जबर्दस्त तेजी आई है। यह 190 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसका मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना कर दिया है। बीते एक साल में इसका रिटर्न 201 फीसदी रहा है। यह प्रदर्शन तब है, जब शेयर बाजार में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है।


रेवेन्यू ग्रोथ 60 फीसदी रहने की उम्मीद

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर असद दाऊद ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा कि कंपनी ने अपनी एबिड्टा का ग्रोथ गाइडेंस 35 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया है। उन्होंने कहा, "हमें FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 60 फीसदी रहने की उम्मीद है।"

सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन 

कंपनी का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में अच्छा रहा। कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 157 फीसदी बढ़कर 36.56 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 87.1 फीसदी बढ़कर 207.16 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 110.57 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में एबिड्टा 50 करोड़

सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही दर तिमाही आधार पर 94.5 फीसदी बढ़ा। यह जून तिमाही में 18.79 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 42.6 फीसदी बढ़ा। जून तिमाही में यह 145.18 करोड़ रुपये था। EBITDA बढ़कर सितंबर तिमाही में 50.33 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 25.84 करोड़ रुपये था।

2023 में कंपनी ने पेश किया था आईपीओ

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2023 में आईपीओ लॉन्च किया था। कंपनी के शेयर 31 अगस्त को बीएसई और एनएसई में लिस्ट हुए थे। कंपनी ने इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 108 रुपये की कीमत पर आईपीओ में शेयर एलॉट किए थे। कंपनी के शेयर जबर्दस्त प्रीमियम के साथ 163 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इस इश्यू को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था।

यह भी पढ़ें: Vedanta ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में आ सकती है तूफानी तेजी, 13 ब्रोकरेज फर्मों की खरीदने की सलाह

कंपनी स्टेनलेस स्टील फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाती है

यह कंपनी स्टेनलेस स्टील फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके उत्पादों का उपयोग तेल एवं गैस, रसायन, खाद्य एवं पेय, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा, अग्निशमन और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में तरल एवं गैसों के सुरक्षित परिवहन के लिए किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।