Share Market Crash: अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर शिकंसा कसना तेज कर दिया और ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को भी चेतावनी दी। इससे मार्केट पर ऐसा दबाव बना कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने पूरी बढ़त गंवा दी और दिन के आखिरी में लाल बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान दिखा और स्मॉलकैप में शानदार रौनक रही। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.10% कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप में 0.81% की मजबूती आई।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 26 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 183.15 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,472.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 126.80 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 24,207.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 330.75 प्वाइंट्स चढ़कर 77,986.84 तक पहुंचा था जिससे यह फिर 513.90 प्वाइंट्स गिरकर 77,472.94 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 44.05 प्वाइंट्स उछलकर 24,378.60 तक पहुंचा था जिससे यह 170.85 प्वाइंट्स टूटकर 24,207.75 तक आ गया और इन्हीं पर बंद हुआ।
Share Market Volatile: ये है वजह
सेक्टरवाइज मार्केट को आज प्राइवेट बैंकों और मेटल सेक्टर ने काफी संभालने की कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक तेजी आई। हालांकि आईटी सेक्टर में बिकवाली की आंधी भारी पड़ गई और एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर ने इसमें साथ दिया। निफ्टी आईटी आज करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी एफएमसीजी करीब 1% और निफ्टी ऑटो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।
अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर शिकंसा कसना तेज कर दिया और ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को भी चेतावनी दी। इससे मार्केट पर दबाव बना है।
मार्केट में आज की शुरुआती तेजी का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की तो मार्केट पर दबाव बना।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।