Get App

Share markets: शेयर बाजार में 7 मई को आ सकती है तूफानी तेजी, जानिए आपको क्या करना चाहिए

गिफ्टी निफ्टी में शाम में 0.50 फीसदी की तेजी दिखी। क्रूड ऑयल के भाव कई दिनों के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। अमेरिका और यूरोप में सरकारी बॉन्ड्स की कीमतों में मजबूती दिखी है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 06, 2026 पर 5:43 PM
Share markets: शेयर बाजार में 7 मई को आ सकती है तूफानी तेजी, जानिए आपको क्या करना चाहिए
एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजारों में सेंटीमेंट बेहतर होने के संकेत हैं।

शेयर बाजारों में 7 मई को तूफानी तेजी दिख सकती है। गिफ्टी निफ्टी से यह संकेत मिला है। गिफ्ट निफ्टी 24,600 पर चल रहा है। उधर, क्रूड ऑयल की कीमतें 12 फीसदी तक क्रैश कर गई हैं। कई दिनों बाद ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहे हैं। उधर, अमेरिकी बाजारों में भी तेजी का ट्रेंड है।

अमेरिका-ईरान में जल्द हो सकती है डील 

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक नैस्डेक फ्यूचर्स में 1.6 फीसदी का उछाल दिखा। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स भी 1 फीसदी ऊपर चल रहा था। दोनों सूचकांक रिकॉर्ड ऊचाई पर हैं। उधर, अमेरिका और ईरान के बीच डील के लिए जल्द बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। 6 मई को एक्सियोस ने कहा कि अमेरिका-ईरान एक फ्रेमवर्क के तहत परमाणु हथियार के मसले पर बातचीत शुरू करने की कोशिश में हैं। हालांकि, अभी बारे में अभी आपसी सहमति नहीं बनी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान के जवाब का इंतजार है।

अमेरिका और यूरोप में सरकारी बॉन्ड्स की कीमतें चढ़ीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें