भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 29 अक्टूबर को हरे निशान में लौट आए हैं। BSE सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 84,663.68 पर खुला। इसके बाद पिछली क्लोजिंग से 477.67 अंकों के उछाल के साथ 85,105.83 के हाई तक गया। इसी तरह NSE निफ्टी भी हरे निशान में 25,982 पर खुला। फिर पिछली क्लोजिंग से 161.65 अंकों की तेजी के साथ 26,097.85 के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 84,997.13 पर सेटल हुआ।
