Share Markets: कल बाजार खुलते ही इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, आज ही बना लें स्ट्रेटेजी

शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी दिख सकती है। गिफ्ट निफ्टी से इसका संकेत मिला है। 14 अप्रैल को सुबह में गिफ्ट निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। शाम के कारोबार में भी इसमें 0.58 फीसदी की तेजी दिखी। 14 अप्रैल को अमेरिकी बाजार भी मजबूत खुले

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 8:09 PM
Story continues below Advertisement
14 अप्रैल को बीएसई और एनएसई अंबेडकर जयंती पर बंद थे।

शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी दिख सकती है। CNBC-आवाज पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि जहां एक ओर बैंकिंग और रिटेल में जोश दिख रहा है, वहीं आईटी सेक्टर में दबाव बरकरार है।

Tata Communications

प्रकाश गाबा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस स्टॉक में अच्छी मजबूती दिख रही है और चार्ट पर ब्रेकआउट मिला है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,550 रुपये है। स्टॉप लॉस 1,515 रुपये पर लगाना होगा।

Avenue Supermarts / DMart

मानस जायसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। डीमार्ट के शेयर ने 10-डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लिया है। जायसवाल ने 4,450 का कॉल ऑप्शन 125 पर खरीदने की भी सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 4,600 (कैश लेवल) / ₹200 (कॉल ऑप्शन) होगा। स्टॉप लॉस ₹4,374 (कैश लेवल) / ₹89 (कॉल ऑप्शन) पर लगाना होगा।


Voltas

राजेश सातपुते ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस स्टॉक में अच्छी शॉर्ट कवरिंग देखी जा रही है और पूरे स्पेस में स्ट्रेंथ है। टारगेट प्राइस 1,385 रुपये होगा। स्टॉप लॉस 1,345 रुपये पर लगाना होगा।

United Spirits / USL

सुशील जी ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टॉक में कंसोलिडेशन हो रहा है और यह 20-डे मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,150

होगा। स्टॉप लॉस ₹1,271 पर लगाना होगा।

Infosys

पंकज जांदर का कहना है कि पूरे आईटी पैक में दबाव दिख रहा है। अगर स्टॉक आज का लो तोड़ता है, तो इसमें अग्रेसिव सेलिंग हो सकती है। उन्होंने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,250 होगा। स्टॉप लॉस ₹1,282 होगा।

Reliance Industries (RIL)

शरद अवस्थी ने Reliance Industries पर लंबी अवधि के लिए भरोसा जताया है। उनके अनुसार, कंपनी के रिटेल, जियो (Jio) और न्यू एनर्जी सेगमेंट में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन होने वाला है। उन्होंने अगले साल के लिए इसके लक्ष्य काफी ऊंचे बताए हैं। उन्होंने इस शेयर के लिए ₹1,800 - ₹1,850 का लक्ष्य दिया है।

यह भी पढ़ें: Acme Solar Share Price: इस साल 20% चढ़ा स्टॉक, एचएसबीसी ने दी खरीदने की सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल हिंदी कोई निवेश सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहाँ निवेश के लिए आपको सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए। इस चैनल का स्वामित्व और प्रबंधन Reliance Industries के पास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।