मोतीलाल ओसवाल AMC से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट, जानिए क्या रही वजह

मोतीलाल ओसवाल AMC के बयान में कहा गया है कि कंपनी के सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया गया है। मौजूदा CIO निकेत शाह को आज से नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बयान के बाद मोतीलाल ओसवाल AMC से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली आई है

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डिक्सन टेक का शेयर करीब 3% टूटा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 3.95% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 6.89% डिक्सन टेक में है

मोतीलाल ओसवाल की AMC से जुड़े शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आखिर क्या वजह है इस बारे में बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशाीष वर्मा ने कहा कि मोतीलाल ओसवाल AMC के मैनेजमेंट में बदलाव किया गया है। मौजूदा CIO निकेत शाह को आज से नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल AMC के बयान में कहा गया है कि कंपनी के सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया गया है। मौजूदा CIO निकेत शाह को आज से नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बयान के बाद मोतीलाल ओसवाल AMC से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली आई है।

कल्याण ज्वेलर्स में भारी गिरावट

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर आज करीब 10% नीचे आ गया। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 9.05% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 7.9% कल्याण ज्वेलर्स में है।


परसिस्टेंट सिस्टम में गिरावट

यह शेयर शेयर करीब 4% नीचे चला गया है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 6.09% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 10.15% परसिस्टेंट में है।

कोफोर्ज में गिरावट

कोफोर्ज का शेयर करीब 5% नीचे गिर गया है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 8.91% हिस्सा है।

डिक्सन टेक में गिरावट

डिक्सन टेक का शेयर करीब 3% टूटा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 3.95% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 6.89% डिक्सन टेक में है।

KEI इंडस्ट्रीज में गिरावट

आज यह शेयर भी करीब 4% नीचे चला गया। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 4.56% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 4.84% KEI इंडस्ट्रीज में है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल

यह शेयर करीब 3% नीचे कारोबार करता दिखा है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में इसका 2.06% हिस्सा है। मिडकैप फंड की कुल होल्डिंग वैल्यू का 4.61% AB कैपिटल में है।

 

 

Tradng plan: डरा रही रुपए की गिरावट, बाजार का टेक्स्चर अभी भी काफी खराब, किसी रैली में फंसे हुए सौदों से निकलें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।