Tradng plan: डरा रही रुपए की गिरावट, बाजार का टेक्स्चर अभी भी काफी खराब, किसी रैली में फंसे हुए सौदों से निकलें

Tradng plan: अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी आज का low आगे जाकर शायद फिर टेस्ट होगा। लेकिन एक बार के लिए बाजार में शॉर्टिंग कुछ ज्यादा ही हो गई थी। लेकिन बाजार का भरोसा पूरी तरीके से टूट चुका है। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट काफी डराने वाली है। ये बाजार कुछ ऐसा भांप रहा है जो हमें नहीं पता

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : 25,000 तोड़ने के बाद निफ्टी में शानदार रिकवरी आई है। रिलायंस की अगुवाई में बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। हालांकि बैंक निफ्टी में अभी भी बड़ी गिरावट है

Tradng plan : भारी गिरावट के बाद अब बाजार में तेज रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 240 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 25150 के पास पहुंच गया है। हालांकि निफ्टी में उतार-चढ़ाव कायम है। निफ्टी बैंक भी नीचे से 500 अंक सुधरा है। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप में बिकवाली जारी है।

उधर रुपए की गिरावट नहीं थम रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड LOW पर है। आज यह 76 पैसे गिरकर आया 91.71 रुपए प्रति डॉलर के आसपास दिख रहा है। FIIs की इक्विटी में भारी बिकवाली और डॉलर की जोरदार डिमांड से रुपए पर दबाव बना है।

मेटल, तेल और गैस शेयरों में सबसे ज्यादा रिकवरी आई है। दोनों इंडेक्स 0.5 से 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऑटो शेयरों में भी निचले स्तरों से अच्छी तेजी आई है। लेकिन IT, डिफेंस और केमिकल शेयरों पर दबाव कायम है।


सोने में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस शेयरों में तेजी है। मुथूट फाइनेंस का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। उधर चांदी में तेजी से हिंदुस्तान जिंक भी मजबूत नजर आ रहा है। सोने का भाव भी पहली बार 1 लाख 58 हजार रुपए के पार निकल गया है।

नतीजों से पहले इटरनल में रफ्तार देखने को मिल रही है। ये शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। उधर स्विगी में भी जोश कायम है। ये शेयर करीब 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार की आगे की चाल पर एक्सपर्ट की राय

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि 25,000 तोड़ने के बाद निफ्टी में शानदार रिकवरी आई है। रिलायंस की अगुवाई में बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। हालांकि बैंक निफ्टी में अभी भी बड़ी गिरावट है। मिडकैप में भी रिकवरी है लेकिन अभी भी इस पर दबाव है। Advance/decline आज 1:2 पर है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्स्चर अभी भी काफी खराब है। किसी रैली में फंसे हुए सौदों से निकलें। निफ्टी आज का low आगे जाकर शायद फिर टेस्ट होगा। लेकिन एक बार के लिए बाजार में शॉर्टिंग कुछ ज्यादा ही हो गई थी। लेकिन बाजार का भरोसा पूरी तरीके से टूट चुका है। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट काफी डराने वाली है। ये बाजार कुछ ऐसा भांप रहा है जो हमें नहीं पता।

निफ्टी पर अहम स्तर

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,950-25,000 पर सपोर्ट और 25,250-25,300 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 58,500 पर सपोर्ट और 59,300-59,500 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि न्यूट्रल पोजीशन के साथ घर जाएं। बाजार अब भी काफी कमजोर है। आज का निचला स्तर टूटने का रिस्क काफी ज्यादा है। आज बैंक निफ्टी ने भी ब्रेकडाउन दिया है।

 

अब बनेंगे स्वदेशी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, इसके लिए बनाई जाने वाली SPV के लिए 12511 करोड़ रुपये का हो सकता है आवंटन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।