Multibagger: टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने 10 साल में दिया 6,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न

ट्रेंट का BSE 100 इंडेक्स पिछले 1 साल, 3 साल और 10 साल में टॉप परफॉर्मर रहा है। पिछले साल इस स्टॉक में 250 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही, जबकि तीन साल में यह 650 पर्सेंट चढ़ गया। पिछले 5 साल में इसने 1,400 पर्सेंट का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 10 साल में इसमें 6,200 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अगर किसी ने 10 साल इस स्टॉक में 2 लाख का निवेश किया होगा, तो आज वह करोड़पति होगा

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 10:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2024 तिमाही में कंपनी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है।

Trent shares: ट्रेंट BSE 100 इंडेक्स में पिछले 1 साल, 3 साल और 10 साल में टॉप परफॉर्मर रही है। पिछले साल इस स्टॉक में 250 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही, जबकि तीन साल में यह 650 पर्सेंट चढ़ गया। पिछले 5 साल में इसने 1,400 पर्सेंट का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 10 साल में इसमें 6,200 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अगर किसी ने 10 साल इस स्टॉक में 2 लाख का निवेश किया होगा, तो आज वह करोड़पति होगा।

जून 2024 तिमाही में कंपनी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 126.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। पहली तिमाही के आंकड़ों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म इसको लेकर बुलिश हैं। ट्रेंट में पिछले कुछ साल में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। भारत में मध्य वर्ग की बढ़ती तादाद और रिटेल इंडस्ट्री जोन के विस्तार को देखते हुए कंपनी में ग्रोथ के लिए काफी गुंजाइश है।

इक्विटी रिसर्च प्लेटफॉर्म ट्रेंडलाइन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 से अब तक ट्रेंड में काफी एक्सपैंशन देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 379.6 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 4,038 करोड़ रुपये हो गया। बहरहाल, स्टॉक प्राइस में तेज बढ़ोतरी से कंपनी का वैल्यूएशन भी बढ़ गया है। ट्रेंट का प्राइस-टू-अर्निंग (PE) रेशियो और प्राइस-टू-बुक (PB) रेशियो इंडस्ट्री के लिहाज से काफी ज्यादा है।


ब्रोकरेज फर्म बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट राजेश सिन्हा का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं और मांग में कमजोरी के बावजूद आगे भी कंपनी की बेहतरीन परफॉर्मेंस का सिलसिला जारी रहेगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च, ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन) स्नेहा पोद्दार का कहना है कि ट्रेंट आक्रामक तरीके से स्टोर्स की संख्या बढ़ा रही है, लेकिन कंपनी की बैलेंस सीट को लेकर जोखिम काफी कम है। साथ ही, ऑपरेशंस में कमजोरी नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा, ' फाइनेंशियल ईयर 2024-26 के दौरान कंपनी के स्टैंडअलोन रेवेन्यू, इबिट्डा और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स में क्रमशः 41%, 44% और 52% सीएनजीआर ग्रोथ का अनुमान है। साथ ही, स्टोर की संख्या में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।