फार्मा कंपनी ल्यूपिन (Lupin) के शेयर 9 नवंबर को शुरुआती कारोबार में 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गए। वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही में कंपनी के जबर्दस्त वित्तीय नतीजों के बाद शेयरों में तेजी दिख रही है। रेवेन्यू, शुद्ध मुनाफा और प्रॉफिटेबिलिटी के मामले में कंपनी की अच्छी परफॉरमेंस को देखकर निवेशक उत्साहित हैं। 9 नवंबर को सुबह ल्यूपिन का शेयर बढ़त के साथ बीएसई पर 1222.05 रुपये पर खुला। तुरंत ही यह 1.6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज करता हुआ 52 सप्ताह के उच्च स्तर 1231.60 रुपये पर पहुंच गया।
