कल्याण ज्वेलर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 15 जून बेहद शानदार रहा। दिन में शेयर की कीमत में पिछले बंद भाव से 12 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। BSE पर शेयर 386.65 रुपये के हाई तक गया। बाद में 11 प्रतिशत बढ़त के साथ 383 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 39500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। दरअसल सोने की कीमत में आए बंपर उछाल से ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं।
