निफ्टी में 1000-2000 अंकों की तेज रैली संभव, घरेलू इकोनॉमी फोक्स्ड शेयरों पर करें फोकस: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के 20500 के ऊपर खुलने के संकेत दे रहा है। यह बाजार लेवल आधारित ट्रेडिंग का नहीं है। किसी भी छोटी गिरावट/कंसोलिडेशन में खरीदारी की कोशिश करें। आज ही सारे पैसे कमाने के नजरिया ना रखें। हम बिना किसी छोटी करेक्शन के 21,000 भी देख सकते हैं

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि आज बैंक निफ्टी में 1000-1500 प्वाइंट की तेजी संभव है। ICICI बैंक और HDFC बैंक आज लीडर बन सकते हैं।

बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की बड़ी अनिश्चितता दूर हुई है। बाजार को शॉर्ट करने की गलती नहीं करें। हम सबसे बड़े बुल मार्केट के बीच में हैं। निफ्टी में 1000-2000 अंकों की तेज रैली आ सकती है।अब FIIs को भी वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर गलत जाना ही है तो लॉन्ग साइड की तरफ गलत जाएं। अनुज सिंघल ने कहा कि घरेलू इकोनॉमी फोक्स्ड शेयरों पर फोकस करें। मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, PSU शेयरों पर फोकस करें।

बाजार: जीत को कितना पचाया?

किसी को BJP की 3-1 जीत का अंदाजा नहीं था। हिंदी बेल्ट में 3-0 जीत बेहद पॉजिटिव रहा। 2024 में BJP अकेले 350+ सीट जीत सकती है। तेलंगाना के नतीजे भी BJP के लिए पॉजिटिव है। भारतीय बाजार में कोई घरेलू रिस्क नहीं है। बाजार में अब सिर्फ ग्लोबल रिस्क नजर आ रहा है।


अब रिटेल क्या करें?

रिटेल निवेशको के लिए अनुज सिंघल ने सलाह दी है कि ये ना सोचें कि बाजार में गाड़ी छूट गई है। बाजार में 5, 10 और 20 साल का नजरिया रखें। 20 साल में निफ्टी 4 लाख का होगा- क्या आप इन्वेस्टेड रहेंगे? भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अहम इकोनॉमी है। बाजार में निवेश का सबसे आसान तरीका- निफ्टी ETFs है। निफ्टी ETF पसंद नहीं तो MF के जरिए निवेश करें। अगर सीधे शेयर खरीदने हैं तो क्वालिटी पर फोकस करें। अब यहां से अगली तेजी लार्जकैप शेयरों में आएगी। घरेलू इकोनॉमी फोक्स्ड शेयरों पर फोकस करें। मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, PSU शेयरों पर फोकस करें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के 20500 के ऊपर खुलने के संकेत दे रहा है। यह बाजार लेवल आधारित ट्रेडिंग का नहीं है। किसी भी छोटी गिरावट/कंसोलिडेशन में खरीदारी की कोशिश करें। आज ही सारे पैसे कमाने के नजरिया ना रखें। हम बिना किसी छोटी करेक्शन के 21,000 भी देख सकते हैं। इस बाजार को शॉर्ट करने के बारे में ना सोचें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि आज बैंक निफ्टी में 1000-1500 प्वाइंट की तेजी संभव है। ICICI बैंक और HDFC बैंक आज लीडर बन सकते हैं। अगर FIIs खरीदारी शुरू करते हैं तो बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म करेगा। बैंक निफ्टी का अगला पड़ाव: रिकॉर्ड ऊंचाई है। छोटी और बड़ी, हर गिरावट पर खरीदें।

Stock Market LIVE Updates: GIFT NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।