Shayona Engineering IPO Listing: शायोना इंजीनियरिंग के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹144 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹144.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (Shayona Engineering Listing Gain) नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब फ्लैट एंट्री के बाद शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹137.40 तक आ गए। हालांकि निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ यह दिन के आखिरी में ₹140.80 (Shayona Engineering Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 2.22% घाटे में हैं।
