Kanohar Electricals की IPO लाने की तैयारी, ड्राफ्ट किया जमा; रहेंगे ₹300 करोड़ के नए शेयर

Kanohar Electricals IPO के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और IIFL कैपिटल सर्विसेज को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत 60 करोड़ रुपये जुटा सकती है। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान 30.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kanohar Electricals पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है।

उत्तर प्रदेश की ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स अपना IPO लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा किया है। कंपनी ने IPO में नए शेयर जारी करके 300 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही प्रमोटर K संस फैमिली ट्रस्ट ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 1.45 करोड़ शेयर बेचेगी। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का दावा है कि वह रेवेन्यू के मामले में ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग में देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है। यह पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है।

कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत 60 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस पर कंपनी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल करने से पहले विचार कर सकती है। अगर ये पैसा जुटाया गया तो IPO में नए शेयरों के इश्यू का साइज घट जाएगा।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


कनोहर इलेक्ट्रिकल्स अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 66.74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, ऑफिस बिल्डिंग के सिविल कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डेवलपमेंट, गंगोल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में सस्टेनेबिलिटी पहलों को बढ़ाने के लिए करना चाहती है। इसके अलावा 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बढ़ती वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के पब्लिक इश्यू के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और IIFL कैपिटल सर्विसेज को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

IPOs This Week: 27 जनवरी से शुरू सप्ताह में 5 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Kanohar Electricals की वित्तीय सेहत

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के लि​स्टेड कॉम्पिटीटर्स में हिताची एनर्जी इंडिया, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर, CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स, और GE वर्नोवा T&D जैसे नाम शामिल हैं। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान 165.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 30.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा 267 प्रतिशत बढ़कर 65.1 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 17.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 62.9 प्रतिशत बढ़कर 450.6 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 276.7 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।