IPOs This Week: 27 जनवरी से शुरू सप्ताह में 5 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPO: नए सप्ताह में शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही 5 कंपनियों में से एक Shadowfax Technologies मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसका ₹1907.27 करोड़ का IPO लगभग 3 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब शेयर BSE, NSE पर 28 जनवरी को लिस्ट होंगे

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

IPOs This Week: 27 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में 5 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। ये सभी SME सेगमेंट के हैं। नए सप्ताह में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश है। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों इश्यू भी SME सेगमेंट के हैं। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो 5 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Kasturi Metal Composite IPO: ₹17.61 करोड़ का यह इश्यू 27 जनवरी को खुल रहा है और 29 जनवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹61-₹64 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 3 फरवरी को लिस्ट हो सकती है।


Kanishk Aluminium India IPO: इस पब्लिक इश्यू का साइज ₹29.20 करोड़ है। यह 28 जनवरी को खुल रहा है। इसमें ₹73 के प्राइस पर और 1600 शेयरों के लॉट में 30 जनवरी तक पैसे लगा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 4 फरवरी को होने की उम्मीद है।

Msafe Equipments IPO: यह 28 जनवरी को खुलेगा और 30 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ₹66.42 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹116-₹123 प्रति शेयर के भाव पर और 1000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी BSE SME पर 4 फरवरी को लिस्ट होने वाली है।

Accretion Nutraveda IPO: ₹24.77 करोड़ का यह इश्यू भी 28 जनवरी को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹122-₹129 प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। 30 जनवरनी को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 4 फरवरी को अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

CKK Retail Mart IPO: यह 30 जनवरी को खुलेगा और 3 फरवरी को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹88.02 करोड़ जुटाने का है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹155-₹163 प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। NSE SME पर कंपनी की लिस्टिंग 6 फरवरी को होने की उम्मीद है।

Infra.Market, Purple Style Labs समेत 13 कंपनियों के IPO को SEBI से मंजूरी

पहले से खुले IPO

Hannah Joseph Hospital IPO: ₹42 करोड़ का यह इश्यू 22 जनवरी को खुला था और 27 जनवरी को बंद होगा। अभी तक यह 51% भरा है। प्राइस बैंड ₹67-₹70 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 30 जनवरी को हो सकती है।

Shayona Engineering IPO: कंपनी ₹14.86 करोड़ जुटाना चाहती है। यह इश्यू 22 जनवरी को खुला था। अभी तक 1.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है। बोली ₹140-₹144 प्रति शेयर के भाव पर और 1000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। 27 जनवरी को क्लोजिंग के बाद कंपनी के BSE SME पर 30 जनवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है।

नई लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 28 जनवरी को Shadowfax Technologies के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट होने वाले हैं। इसी दिन BSE SME पर Digilogic Systems की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 29 जनवरी को NSE SME पर KRM Ayurveda के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। 30 जनवरी को BSE SME पर Hannah Joseph Hospital और Shayona Engineering के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

Shadowfax Technologies IPO: अलॉटमेंट 23 जनवरी को, शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।