Get App

Q3 Results: तीन गुना बढ़ा मिड-कैप कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली मिडकैप कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 213% बढ़ा। रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ भी मजबूत रही। एक अहम डील के बाद टर्नअराउंड साफ दिख रहा है। शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 10:36 PM
Q3 Results: तीन गुना बढ़ा मिड-कैप कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
Sheela Foam Ltd का शेयर 3 फरवरी को BSE पर 1.47% की तेजी के साथ ₹525.75 पर बंद हुआ।

Q3 Results: स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी Sheela Foam Ltd ने दिसंबर तिमाही (Q3) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹52.57 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹16.8 करोड़ था। इसका मतलब कि सालाना आधार पर मुनाफा 213% यानी तीन गुना बढ़ा है।

रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ ने दी मजबूती

Sheela Foam का Q3 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.1% बढ़कर ₹1,075 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹967 करोड़ था। यह बढ़त मैट्रेस और फोम दोनों सेगमेंट में बेहतर मांग और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की वजह से आई। तिमाही के दौरान मैट्रेस सेगमेंट में वॉल्यूम 11% और फोम सेगमेंट में 20% की ग्रोथ दर्ज की गई।

EBITDA और मार्जिन में बड़ा सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें