Get App

Shipping Corporation of India में शानदार खरीद, शेयर 9% चढ़ा; FY27 में ₹2000 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद

Shipping Corporation of India Share Price: कंपनी अपने बेड़े में 30 जहाजों और अन्य 51 कंटेनर जहाजों को शामिल करने की योजना बना रही है। इस समय SCI के बेड़े में 58 जहाज हैं। SCI ने ​वित्त वर्ष 2025-26 में स्टैंडअलोन बेसिस पर 1326.25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया

Ritika Singhअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 4:22 PM
Shipping Corporation of India में शानदार खरीद, शेयर 9% चढ़ा; FY27 में ₹2000 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद
SCI का शेयर 6 महीनों में 27 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।

सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के शेयर में 5 अक्टूबर को दिन में 9 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखाई दी। शेयर की कीमत BSE पर 292 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 290.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 13500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। SCI के चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 2,000 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज करने की उम्मीद है। यह बात बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को कंपनी के 65वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कही।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अपने बेड़े में 30 जहाजों और अन्य 51 कंटेनर जहाजों को शामिल करने की योजना बना रही है। इस समय SCI के बेड़े में 58 जहाज हैं। कंपनी 51 कंटेनर जहाजों को शामिल करने के लिए CONCORD और 4 प्रमुख बंदरगाहों के साथ भी कोलैबोरेट कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि SCI देश को टॉप शिपिंग नेशन बनाने में मदद करेगी।

वित्त वर्ष 2026 में कितना मुनाफा और रेवेन्यू

SCI ने ​वित्त वर्ष 2025-26 में स्टैंडअलोन बेसिस पर 1326.25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5,778.13 करोड़ रुपये रहा था। सोनोवाल के मुताबिक, इस साल पहली तिमाही यानि कि अप्रैल-जून 2026 में ही कंपनी 600 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा हासिल कर चुकी है। इस लिहाज से चालू वित्त वर्ष में यह 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा दर्ज करने जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें