सामान खऱीदते वक्त दुकानदार अगर ये पूछे कि आप कैसे कमाते हैं, कैसे खर्च करते हैं औऱ क्या खरीदना आपको सबसे ज्यादा पसंद है तो आप चौंकिएगा नहीं। दरअसल आम लोगों की आमदनी और खर्च का पैटर्न जानने के लिए सरकार एक मेगा आर्थिक सर्वे कराने जा रही है। ये जानकारी जुटाने के लिए उन दुकानदारों का सहारा लिया जा रहा है जिनसे आप रोजमर्रा के सामान खरीदते हैं।
