Get App

Short Call : एक साथ कई पॉजिटिव खबरें, Dixon Tech, PVR Inox और Brand Concepts के स्टॉक्स में उछाल पर नजर

Dixon Technologies के स्टॉक्स में शुक्रवार को 9 फीसदी तेजी आई। इसकी वजह यह है कि नोएडा में डिक्शन की उस फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो गया है, जिसमें Xiaomi के स्मार्टफोन बनेंगे। डिक्शन के लिए मोबाइल सबसे तेजी से बढ़ता सेगमेंट है। दूसरी तिमाही में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइटिंग सेगमेंट के रेवेन्यू में गिरावट आई है। डिक्शन के स्टॉक्स के बारे में ज्यादातर एनालिस्ट्स की राय पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 11:38 AM
Short Call : एक साथ कई पॉजिटिव खबरें, Dixon Tech, PVR Inox और Brand Concepts के स्टॉक्स में उछाल पर नजर
तीन राज्यों में BJP की जीत से राजनीतिक अनिश्चितता की कम हुई है। इकोनॉमी की स्थिति मजबूत है। कंपनियों की कमाई में अच्छी ग्रोथ दिखी है। लिक्विडिटी अच्छी है। खरीदारी बढ़ने से स्टॉक्स की कीमतों में उछाल दिख सकता है। शॉर्ट-कवरिंग से भी मार्केट में तेजी को सपोर्ट मिलेगा।

मार्केट में अभी कई पॉजिटिव खबरें हैं। तीन राज्यों में BJP की जीत से राजनीतिक अनिश्चितता की कम हुई है। इकोनॉमी की स्थिति मजबूत है। कंपनियों की कमाई में अच्छी ग्रोथ दिखी है। लिक्विडिटी अच्छी है। खरीदारी बढ़ने से स्टॉक्स की कीमतों में उछाल दिख सकता है। शॉर्ट-कवरिंग से भी मार्केट में तेजी को सपोर्ट मिलेगा। Dixon Technologies के स्टॉक्स में शुक्रवार को 9 फीसदी तेजी आई। इसकी वजह यह है कि नोएडा में डिक्शन की उस फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो गया है, जिसमें Xiaomi के स्मार्टफोन बनेंगे। डिक्शन के लिए मोबाइल सबसे तेजी से बढ़ता सेगमेंट है। दूसरी तिमाही में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइटिंग सेगमेंट के रेवेन्यू में गिरावट आई है। डिक्शन के स्टॉक्स के बारे में ज्यादातर एनालिस्ट्स की राय पॉजिटिव है। लेकिन, इसकी वैल्यूएशन बहुत बढ़ गई है। इसमें ट्रेलिंग अर्निंग के 116 गुना पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी के रेवेन्यू में ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) की हिस्सेदारी तीन-चौथाई है। ऑरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग (ODM) के मुकाबले इसमें (OEM) में मार्जिन कम है। लेकिन, जिस तरह म्यूचुअल फंडों ने इस स्टॉक में अपना निवेश बढ़ाया है, उसे देखकर लगता है कि ज्यादा वैल्यूएशन को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।

Brand Concepts

इस लगेज कंपनी के स्टॉक्स में 2 फीसदी तेजी आई। इसकी वजह यह खबर थी कि दिग्गज इनवेस्टर Ashish Kacholia ने ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में 1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इस स्टॉक में इस साल जबर्दस्त तेजी दिखी है। अप्रैल से इसकी कीमतें 3.5 गुनी हो गई हैं। अब तक कंपनी मैन्युफैक्चरिंग में नहीं थी। लेकिन हाल में इसे इंडिया में Tommy Hilfiger के बैग्स बनाने की इजाजत मिल गई है। फाउंडर अभिनव कुमार ने कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग में उतरना बहुत मुश्किल नहीं है, क्योंकि इंडिया में लगेज बनाने वाली ज्यादा कंपनियां नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई ग्लोबल ब्रांड्स इंडिया में निवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। चीन में उनकी दिलचस्पी नहीं रह गई है।

यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : ये दो स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में आपको कर देंगे मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें