Get App

Short Call: मार्केट में इस तेजी की आखिर क्या वजह है, Zomato और Kalyan Jewellers के शेयर क्यों सुर्खियों में हैं?

स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांक 12 सितंबर को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। मार्केट में दोपहर बाद शानदार उछाल देखने को मिला। मार्केट में हाई वैल्यूएशन को लेकर चिंता तो जताई जा रही है, लेकिन कोई इस तेजी का फायदा उठाने का मौका चूकना नहीं चाहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 9:43 AM
Short Call: मार्केट में इस तेजी की आखिर क्या वजह है, Zomato और Kalyan Jewellers के शेयर क्यों सुर्खियों में हैं?
जोमैटो के शेयर 12 सितंबर को 4.25 फीसदी के उछाल के साथ 283 रुपये पर क्लोज हुए। इसकी वजह UBS की रिपोर्ट है।

स्टॉक मार्केट में सितंबर की शुरुआत भले ही कमजोर रही, लेकिन अब बुल्स पूरी ताकत के साथ बाजार में लौट आए हैं। 12 सितंबर को निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए। इसकी कई वजहें हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। रिटेल इनफ्लेशन आरबीआई के 4 फीसदी के टारगेट के नीचे बना हुआ है। आखिर में लंबे समय बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी करने जा रहा है।

मार्केट से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तेजी का आधार व्यापक है, क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी तेजी है। इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) की सेहत अच्छी है और प्राइमरी मार्केट (Primary Market) में भी सेंटिमेंट बहुत स्ट्रॉन्ग है। निवेशक इस तेजी का फायदा उठाने से चूकना नहीं चाहते। इसका संकेत इस बात से मिलता है कि कई स्टॉक्स की कीमतें ऑल-टाइम हाई या अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गई हैं। खास बात यह है कि हर आदमी हाई वैल्यूएशन को लेकर चिंता जता रहा है, लेकिन कोई इस तेजी का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहना चाहता।

Zomato

जोमैटो के शेयर 12 सितंबर को 4.25 फीसदी के उछाल के साथ 283 रुपये पर क्लोज हुए। इसकी वजह UBS की रिपोर्ट है। ब्रोकरेज फर्म ने Zomato के स्टॉक को खरीदने का अपनी सलाह बनाए रखी है। इससे शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बुल्स का कहना है कि अभी कंपनी के यूजर्स की संख्या हर महीने करीब 2 करोड़ है। इसका मतलब है कि अभी कंपनी के लिए काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि इंडियन फूड मार्केट की ग्रोथ अच्छी है। उधर, क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में Blinkit की मार्केट में लीडरशिप पॉजिशन है। इससे लंबी अवधि में अच्छी ग्रोथ हासिल करने के साथ ही जोमैटो के मार्जिन में इम्प्रूवमेंट भी दिखेगा। बेयर्स की दलील है कि क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ रही है। इस मार्केट की ग्रोथ अनुमान से कम है। उधर, सरकार के नियमों में बदलाव करने का असर प्लेटफॉर्म बिजनेस की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें