Get App

Tata Chemicals Share Price: टाटा संस में एन. चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO की तैयारी शुरू; खबर आते ही टाटा केमिकल्स 6% उछला

Tata Chemicals Share Price: RBI ने पिछले सप्ताह टाटा संस का नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी रजिस्ट्रेशन को खत्म करने का आवेदन खारिज कर दिया था। टाटा संस में इस वक्त टाटा केमिकल्स के पास 2.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 4:43 PM
Tata Chemicals Share Price: टाटा संस में एन. चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO की तैयारी शुरू; खबर आते ही टाटा केमिकल्स 6% उछला
चंद्रशेखरन का टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर यह तीसरा कार्यकाल होगा।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयरों में 17 सितंबर को दिन में 13.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 831 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 6.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 780.40 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल टाटा संस के बोर्ड ने चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल और बढ़ाने को मंजूरी दी है। साथ ही टाटा संस के IPO की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चंद्रशेखरन का टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर यह तीसरा कार्यकाल होगा।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले सप्ताह टाटा संस का नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) रजिस्ट्रेशन को खत्म करने का आवेदन खारिज कर दिया था। टाटा संस पिछले एक साल से अधिक समय से शेयर बाजार में लिस्टिंग से बचने की कोशिश कर रही है। इस क्रम में कंपनी ने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी चुकाया है। टाटा संस को RBI ने 2022 में अपर-लेयर NBFC की लिस्ट में शामिल किया था। नियमों के तहत इसे सितंबर 2025 तक लिस्ट होना था।

टाटा संस में इस वक्त टाटा केमिकल्स के पास 2.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा टाटा स्टील के पास 3.06 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के पास 3.06 प्रतिशत, टाटा पावर के पास 1.65 प्रतिशत, इंडियन होटल्स कंपनी के पास 1.11 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पास 0.43 प्रतिशत और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के पास 0.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

क्यों एन. चंद्रशेखरन को ही फिर चुना Tata Sons चेयरमैन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें