बुल्स को शेयरों की हाई वैल्यूएशन की चिंता नहीं है। इसलिए मार्केट लगातार चढ़ रहा है। अब नजरें अमेरिका में इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर है। आज रात अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं। अनुमान है कि इनफ्लेशन फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के टारगेट के करीब आ जाएगा। जुलाई में इनफ्लेशन 2.9 फीसदी था, जो बीते 3 साल में इसका सबसे लो लेवल था। अगर अगस्त में इनफ्लेशन में कमी आती है तो इससे फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी का सिलसिला शुरू कर सकता है। इसकी शुरुआत इसी महीने हो जाएगी। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने का मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। शेयर और इंटरेस्ट रेट में विपरीत संबंध है।
इधर, जापान में कुछ अलग कहानी चल रही है। बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) ने इंटरेस्ट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अगर फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) इंटरेस्ट रेट घटाता है और बैंक ऑफ जापान इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो डॉलर (Dollar) कमजोर होगा, जबकि येन (Yen) में मजबूती आएगी। इस साल जुलाई से अब तक येन डॉलर के मुकाबले करीब 12 फीसदी मजबूत हो चुका है। येन में नेट लॉन्ग पॉजिशन भी बीते 3 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। इससे जापान में निवेशक ज्यादा रिटर्न के लिए डॉलर बेचकर येन पर दांव लगा सकते हैं। हम अगस्त की शुरुआत में इसका ट्रेलर देख चुके हैं, जब येन कैरी ट्रेड्स की अनवाइंडिंग के चलते स्टॉक मार्केट्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी।
टाटा पावर के शेयर 10 सितंबर को 6.55 फीसदी चढ़कर 445 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के तिरुनेलवेली प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है। बुल्स का कहना है कि Tata Power की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के लिए अप्लिकेशन की संख्या बढ़ रही है। इससे टाटा पावर इस मार्केट की लीडर बन सकती है। इलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। कंपनी को पावर ट्रांसमिशन पर पूंजीगत खर्च बढ़ने, पावर डिस्ट्रिब्यूशन रिफॉर्म्स और ग्रीन एनर्जी में बढ़ते निवेश का भी फायदा मिलेगा। उधर, बेयर्स की दलील है कि एग्जिक्यूशन में देर और डिमांड ग्रोथ अनुमान से कम रहने का असर मार्जिन पर पड़ सकता है।
कोफोर्ज के शेयर 10 सितंबर को 4.8 फीसदी के उछाल के साथ 6,799.95 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Coforge के शेयरों को अपग्रेड किया है और इसे खरीदने की सलाह दी है। इससे इस स्टॉक में 25 फीसदी तेजी की संभावना दिख रही है। बुल्स का कहना है कि Coforge को Cigniti के साथ सिनर्जी का फायदा मिलेगा, जिसका अधिग्रहण इसने किया था। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी की ऑर्डरबुक की ग्रोथ अच्छी है, जिससे इसके कोर बिजनेस के लिए अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी AdvantageGo जैसे कम मार्जिन वाले सेगमेंट में ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इससे मार्जिन में इजाफा होने की उम्मीद है। उधर, बेयर्स की दलील है कि FY25 में रेवेन्यू ग्रोथ में सुस्ती दिख सकती है। कोटक सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट्स की राय, IRFC के शेयरों में लॉन्ग टर्म तक निवेश बनाए रखना बेहतर विकल्प
आइनॉक्स विंड के शेयर 10 सितंबर को 3 फीसदी उछाल के साथ 241.05 रुपये पर बंद हुए। इसकी वजह यह है कि एक्सिस सिक्योरिटीज ने Inox Wind को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। कंपनी Resco Global के लिए पूंजी जुटा रही है। यह हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज का विस्तार कर रही है। इसे विंड एनर्जी की बढ़ती मांग का भी फायदा मिलेगा। इससे EBITDA और PAT में इजाफा दिख सकता है। लंबी अवधि में कंपनी के लिए अच्छी संभावना दिखती है। उधर, बेयर्स की दलील है कि एग्जिक्यूशन और प्रोजेक्ट कंप्लिशन में देर का असर कंपनी के रेवेन्यू पर पड़ सकता है। इसके अलावा अंडर-सब्सक्रिप्शन या विंड टर्बाइन ऑक्शन में देरी से मार्केट में डिमांड सुस्त पड़ सकती है। इसका असर नए ऑर्डर और मुनाफा कमाने की क्षमता पर पड़ेगा।