अक्टूबर सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पिछली चार सीरीज में निफ्टी पॉजिटिव में रहा है। सवाल है कि क्या यह ट्रेंड जारी रहेगा? अगर पिछले 10 सालों में इंडियन मार्केट्स के ट्रेंड्स को देखें तो जुलाई और अक्टूबर निफ्टी के लिए बेस्ट महीने रहे हैं। इस दौरान सिर्फ एक बार निफ्टी की क्लोजिंग जुलाई में लाल निशान में हुई है और दो बार यह अक्टूबर में गिरकर बंद हुआ है। आम तौर पर सितंबर को सबसे खराब महीना माना जाता है। लेकिन, यह सच नहीं है। सबसे खराब महीना जनवरी है। निफ्टी 10 में से 7 बार जनवरी में गिरकर बंद हुआ है।
