निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन वाले होल्ड करें या करनी है मुनाफावसूली, जानें Mantri FinMart की राय

Nifty पर राय देते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि निफ्टी में निगेटिव न्यूज होने के बावजूद निचले स्तरों से तेजी से रिकवरी आई। आज के बाजार में बाय ऑन डिप्स यानी कि गिरावट में खरीदारी की राय होगी। निफ्टी में 24050 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 24250 से लेकर 24300 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 2:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JSW Steel पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 1010 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। मिडकैप की बात करें तो हेल्थकेयर सेगमेंट के नैटको, फार्मा, मार्कसंस, बायोकॉन और SUVEN फार्मा के शेयरों में तेजी देखने को मिली। रैमको सिस्टम्स, एक्सिसकेड्स, हैप्पीएस्ट माइंड और OFSS के शेयर में मजबूती नजर आई। वहीं तेल गैस शेयरों में कैस्ट्रोल, आईजीएल, एमजीएल और PETRONET दौड़ते हुए नजर आये। लेकिन एनबीएफसी सेगमेंट से क्रेडिट एक्सेस, POONAWALA, CHOLA HOLDINH और एमएफएसल के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री की निफ्टी पर राय

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी निगेटिव न्यूज होने के बावजूद निचले स्तरों से तेजी से ऊपर की ओर आता हुआ दिखाई दिया। इसलिए हमारी आज के बाजार में बाय ऑन डिप्स यानी कि गिरावट में खरीदारी की राय होगी। निफ्टी में 24050 और 24000 के पास एक अच्छा सपोर्ट दिख रहा है। इसमें वर्तमान लेवल से खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 24050 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 24250 से लेकर 24300 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।


बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ल्यूपिन, चंबल फर्टिलाइजर, टाटा पावर में कराई ट्रेडिंग

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि अगर बैंक निफ्टी में 50 से 100 प्वाइंट का डिप आता है तो भी इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले 1 से दो दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए इसमें भी हमारी बाय ऑन डिप्स की राय होगी।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा स्टॉक्स

Varun Beverages Future : खरीदें - 641 रुपये, टारगेट - 695 रुपये, स्टॉपलॉस - 620 रुपये

JSW Steel Future : खरीदें - 981 रुपये, टारगेट - 1010 रुपये, स्टॉपलॉस - 968 रुपये

अरुण ने कहा कि ये दोनों स्टॉक्स अगले कुछ दिनों में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।